37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार,* 
*60 लीटर कच्ची शराब जप्त



पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  के कारोबार में  लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह  वं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव के मार्ग दर्शन में थाना पनागर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के  साथ रंगे हाथ पकडा गया है। 

         थाना प्रभारी पनागर श्री विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि  आज दिनॉक 24-4-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लीटी उमरिया में पप्पू उर्फ प्रमोद केवट नाम का व्यक्ति अपने घर के पीछे टीन सेट के नीचे प्लास्टिक के डिब्बों में हाथभट्टी महुआ शराब रखकर बैठा है और बेचने के फिराक में है। मुखबिर की सूचना का तत्काल   ग्राम लीटी उमरिया मे दबिश दी जहॉ एक व्यक्ति अपने टीन सेट के नीचे  चार डिब्बे रखकर बैठा हुआ  दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम पप्पू उर्फ प्रमोद केवट,   उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम लीटी, थाना पनागर, बताया जो 4 डिब्बो में 60 लीटर कच्ची शराब रखे मिला  जिसे जप्त करते हुये आरोपी पप्पू उर्फ प्रमोद केवट के विरूद्ध  धारा 34(2)   आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को पकडने में  उप निरीक्षक आकाश सिंह राजपूत   प्रधान आरक्षक  नीलकंठ पटेल, आरक्षक राहुल अहिरवार, मनीष पंसेरिया  की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

प्रकाशनार्थ
शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह

Newsdesk

गेहूं उपार्जन हेतु आवश्यक प्रबंध और कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करें-  संभागायुक्‍त

Newsdesk

कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading