May 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीता नवमी पर सिद्ध मंच गढ़ा में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न



जबलपुर। सीता नवमी के पावन अवसर पर शहर के गढ़ा स्थित सिद्ध मंच गढ़ा रामलीला मैदान में शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर भव्य आयोजन संपन्न हुआ। सुबह से ही क्षेत्र में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण धार्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का वाचन किया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर भगवान श्रीराम और माता सीता की आराधना की।
प्रातः 10 बजे से सीताराम सहस्त्र अर्चन एवं हवन-शांति कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो परम पूज्य जगद्गुरु नरसिंहदेवाचार्य के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अनुष्ठान को पंडित धनेन्द्र तिवारी, आशीष तिवारी एवं आनंद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और आहुतियों के साथ श्रद्धालुओं ने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजन में समिति के संयोजक अशोक मनोध्याय, अध्यक्ष राकेश पाठक, महामंत्री लोकराम कोरी एवं निर्देशक राजेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसके अलावा राजेन्द्र प्यासी, उमाशंकर मिश्रा, केदारनाथ शर्मा, विजय नेमा, कैलाश नेमा, गणपत कैष्टा, देवेन्द्र मनोध्याय, अजय तिवारी, संजय नेमा, हनुमंत सिंह रघुवंशी, प्रमोद तिवारी, विद्या केवट, संजय तिवारी, राजेश नेमा, एडवोकेट अरुण दीक्षित, मुकेश मिश्रा, नरेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

अन्य ख़बरें

लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: सम्राट चौधरी

Newsdesk

बिहार में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी सोनू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Newsdesk

‘बंगाल में मई 1962 को रखी गई ‘हिंदू प्रताड़ित करो’ की नींव’, निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading