डिंडोरी सी टाइम्स । सरस्वती शिशु मंदिर सुबखार डिंडोरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में अवकाश के दिनों में बहु आयामी विकास के लिए समर कैंप का आयोजन किया जावेगा। समर कैंप में 10 वर्ष से 18 वर्ष तक के स्कूली भैया/बहन भाग ले सकेंगे, उन्हें विषय विशेषज्ञ द्वारा विभिन्न विधाओं का जैसे रंगोली,मेहंदी,कैलीग्राफी क्लासिकल डांस कर्सिव राइटिंग,योग,संगीत,पेंटिंग वैदिक गणित, स्पोकन इंग्लिश आदि का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय का मानना है कि अवकाश के दिनों में बच्चे किसी न किसी व्यक्तित्व विकास की विधा में पारंगत हो, जिसका उन्हें आने वाले दिनों में लाभ प्राप्त हो सके।सरस्वती शिशु मंदिर इस प्रकार के अनेको कार्यक्रम चलाता रहता है, जिससे बच्चे शैक्षिक विषयों के अलावा अन्य सामाजिक विषयों में भी दक्षता प्राप्त करते रहें।इस कैंप में सरस्वती शिशु मंदिर के अलावा अन्य विद्यालय के बच्चे भी भाग ले सकते हैं। समर कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।
इस संबंध में सरस्वती शिशु मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल सुबखार डिंडोरी में बैठक का आयोजन कर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से तिलक बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया, व्यवस्थापक नरेंद्र सिंह राजपूत, समिति सदस्य राजेंद्र परमार, प्राचार्य देवेंद्रनाथ चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य श्रीमती संतोषी सोनी ,वरिष्ठ आचार्य ओमप्रकाश श्रीवास, नारायण प्रसाद नंदा, नारायण प्रसाद पाण्डेय,कुमकुम तिवारी, प्रीति डेहरिया एवं विधाओं के प्रशिक्षक उपस्थित रहें।
———— ————————————-


