शहडोल 26 अप्रैल 2026- जिला बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए निःशुल्क ईको जांच शिविर का आयोजन जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र शहडोल में किया गया जिसमें शहडोल के साथ-साथ अनूपपुर, उमरिया, छत्तीसगढ़, रीवा जबलपुर, कटनी के बच्चों की निशुल्क जांच की गई।
निजी हॉस्पिटल के चिकित्सक शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रिया प्रधान एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अखिलेश दुबे द्वारा कूल 74 बच्चों की जांच की गई जिसमें 25 बच्चों को जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पाया गया। 16 ऐसे बच्चे जिनका पूर्व में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत एवं आयुष्मान योजना अंतर्गत हृदय रोग का उपचार हो चुका है उनका फॉलो अप किया गया जांच उपरांत बच्चे स्वस्थ पाए गए।
ब्लॉक स्तर से आरबीएसके प्रभारी डॉक्टर अजय गुप्ता, डॉ शिखा गुप्ता डॉ रश्मि साहू डॉ अजीत पटेल डॉ वंदना सिंह डॉ नीलिमा द्विवेदी डॉ राधेश्याम पटेल, डॉ एस आर साहू एवं अन्य डॉक्टर द्वारा चयनित बच्चों को शिविर में लाकर जांच कराई गई। सी बी एम ओ डॉ निशांत सिंह परिहार द्वारा एम्बुलेंस द्वारा बच्चों को कैंप में भेजा गया । सिविल सर्जन डॉक्टर शिल्पी श्रॉफ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुप्रिया द्वारा शिविर में आए विशेषज्ञों से मुलाकात कर उनके कार्य की सराहना की।


