———–
सिवनी/उगली।
सिवनी जिले के केवलारी तहसील अंतर्गत ग्राम उगली निवासी किसान श्रीमती प्रेमवती पति सहतलाल सरोते को धान बेचने के 4 महीने बाद भी भुगतान नहीं मिलने का मामला सामने आया है। परेशान किसान ने अब कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान प्रेमवती ने 8 दिसंबर 2025 को सेवा सहकारी समिति मर्यादित अर्जुनझिर (बगलई) के खरीदी केंद्र उगली में 38.40 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। इस धान की कुल राशि 90,969 रुपये बनती है। किसान को जारी खरीदी पावती में स्पष्ट उल्लेख है कि भुगतान निर्धारित समय सीमा में बैंक खाते में किया जाएगा, लेकिन आज तक राशि प्राप्त नहीं हुई है। किसान ने इस संबंध में कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर बताया कि कई बार संबंधित समिति और अधिकारियों के पास जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन क्रमांक 2826 (दिनांक 17/03/2026) और पुनः आवेदन क्रमांक 3568 (दिनांक 21/04/2026) प्रस्तुत किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आवेदन में किसान ने मांग की है कि धान उपार्जन की लंबित राशि जल्द से जल्द उनके बैंक खाते में जमा कराई जाए, ताकि आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।


