34 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनिल (बब्ली) शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी बालाघाट के महासचिव नियुक्त*

*

लालबर्रा । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी बालाघाट की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में लालबर्रा सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता अनिल शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। जनता के बीच ‘बब्ली शर्मा’ के नाम से पहचाने जाने वाले अनिल शर्मा अब जिला स्तर पर संगठन की कमान संभालेंगे। 
संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा 25 अप्रैल 2026 को जारी इस सूची के अनुसार, श्री शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करें। अनिल शर्मा की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।

अन्य ख़बरें

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading