30.5 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

श्री शतचंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 30 अप्रैल को विशाल देवी जागरण का आयोजन


सिवनी- श्री वैनगंगा सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में माँ वैनगंगा धाम, मुंडारा (सिवनी) में 29 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत 30 अप्रैल 2026 को विशाल देवी जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि इस पावन अवसर पर श्री अयोध्या धाम से पधारे विद्वान आचार्यों द्वारा पूजन-स्थापन, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ एवं महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुजन शुभ आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
इसी क्रम में 30 अप्रैल की शाम 6:00 बजे से माँ वैनगंगा धाम, मुंडारा में विशाल देवी जागरण का शुभारंभ होगा। रात्रि जागरण कार्यक्रम में मध्य भारत के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अशोक अकेला एवं गायिका मंजू बरघाटी अपनी स्वर लहरियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे।
यह संपूर्ण आयोजन परम पूज्य संत श्री आबू वाले बाबा जी (साकेतवासी) श्री स्वामी जगन्नाथ दास जी महाराज के आशीर्वाद एवं संत श्री आशीर्वाद दास जी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है।
श्री वैनगंगा सेवा समिति ने जिले सहित आसपास के समस्त धर्मप्रेमी भाईयों, माताओं एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर देवी जागरण एवं महायज्ञ का पुण्य लाभ अर्जित करें।
धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

अन्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चलाया गया विशेष अभियान

Newsdesk

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Newsdesk

धुआंधार में गूंजा स्वच्छता का संदेश, विशाल अभियान में जुटे समाजसेवी और श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading