May 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

महोदय श्रीमान प्राणेश कुमार प्राण व अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति बैहर श्रीमान सुरेन्द्र कुमार गुर्जर एवं श्रीमती शिवानी असाटी व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड बैहर के निर्देशन में दिनंाक 25.04.2026 को प्रातः 09ः00 बजे से उपजेल बैहर में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ केन्द्रीय जेल जबलपुर में माननीय न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधिपति महोदय, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। 
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपजेल बैहर में निरूद्ध सभी 98 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण  किया गया, जिसमें एच.आई.वी., एच.बी., वी.डी.आर.एल., सी.बी.सी., बी.एम.पी., विडाल, मलेरिया, बी.पी. खून की जांच की गई। शिविर में बंदियों को बुखार, दर्द, खुजली, कमजोरी, दांतों व मसुंड़ों में दर्द एवं खांसी जैसे छोटी बीमारी हेतु दवाईयों का वितरण किया गया। विधिक सेवा समिति बैहर से उपस्थित पैनल अधिवक्ताओं द्वारा बंदियों को उनके प्रकरणों की यथास्थिति की जानकारी दी गई तथा उनके द्वारा बताया गया कि इसी प्रकार से समय समय पर वे उपस्थित होकर उनके प्रकरणों में हो रहे कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते रहेंगे, साथ ही जिन बंदियों के प्रकरणों में अधिवक्ता नहीं हेै उन्हें शासकीय व्यय पर विधिक सहायता से अधिवक्ता दिलाया गया है।
उक्त शिविर में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैहर से डॉ. अनंत लिल्हारे प्रभारी बी.एम.ओ., डॉ. धनराज कोकोड़े ए.एम.ओ., डॉ. गोपिका पी नायर एम.डी.एस., निशिता खाण्डेकर, सरोज मेरावी, श्री उत्तमसिंह परते, श्री नेमसिंह कुशरे, तहसील विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय बैहर से पैनल अधिवक्ता श्री अरविंद गर्ग, श्री आर.आर.पटले, सुश्री कमरूननिशा सिद्धीकी, श्री गणेश कुमार गोंडाने, श्री सुनील बेले अधिवक्ता, श्रीमती श्वेता खण्डाते अधिवक्ता एवं कार्यालय कर्मचारी श्री जयेन्द्र नागदेवे उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सहायक जेल अधीक्षक श्री संजू नायक द्वारा समस्त मेडिकल स्टाप का आभार व्यक्त कर भविष्य में इसी प्रकार से बंदियों के हितार्थ स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होने हेतु निवेदन किया गया एवं कार्यक्रम का समापन किया गया साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण को धन्यवाद देकर भविष्य मंे भी समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य शिविरों का आयोजन कर बंदियों के हितार्थ कार्य करने हेतु अनुरोध किया गया।

अन्य ख़बरें

जबलपुर क्रूज हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए की अनुग्रह राशि की घोषणा

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां साउथ सिविल लाइन भसीन रेसीडेंसी स्थित सैयद रियाज हुसैन के निवास

Newsdesk

बरगी क्रूज हादसे से जुड़ी वायरल फोटो पर प्रशासन की सफाई, कलेक्टर जबलपुर ने बताया, तस्वीर का हादसे से कोई संबंध नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading