जबलपुर। मोहन यादव का सोमवार देर रात जबलपुर आगमन पर डुमना हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री रात लगभग 10:45 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे के साथ डुमना हवाई अड्डे पहुंचे।
हवाई अड्डे पर सांसद आशीष दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तथा नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद मंगलवार 28 अप्रैल की सुबह वे हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा बालाघाट जिले के सुपखार के लिए रवाना हुए। सुपखार एवं टोपला में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता के पश्चात वे प्रातः 11:11 बजे पुनः जबलपुर हवाई अड्डे पहुंचे।
यहां अल्प विश्राम के बाद मुख्यमंत्री 11:41 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान हवाई अड्डे पर डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद


