39.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्मार्ट सिटी ऑफिस के सामने से स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात



जबलपुर। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मानस भवन गेट के पास का है, जहां स्मार्ट सिटी कार्यालय के सामने से एक स्कूटी चोरी हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

शिकायतकर्ता आकाश निषाद के अनुसार वे अपनी नीले रंग की एक्सेस 125 स्कूटी (MP-20-ZP-2750) से शाम करीब 6 बजे मानस भवन स्थित मीडिया ऑफिस पहुंचे थे और वाहन पार्किंग में खड़ा किया था। रात करीब 9 बजे लौटने पर स्कूटी मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

चोरी हुई स्कूटी की डिग्गी में दो पावर बैंक, न्यूज चैनल का माइक, ट्राइपॉड, ऑफिस आईडी कार्ड, इयरबड्स और वाहन के मूल दस्तावेज रखे हुए थे। स्कूटी की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अज्ञात चोर बिना नंबर की स्कूटी से आया था। उसने अपनी गाड़ी एमएलबी स्कूल के पास खड़ी की और पैदल मानस भवन पहुंचा। इसके बाद मौका पाकर स्कूटी चोरी कर फरार हो गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस का ध्यान अधिकतर हेलमेट चेकिंग और चालान पर रहता है, जबकि अपराधी बिना नंबर की गाड़ियों से बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें

नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, जताया आभार

Newsdesk

काल वैशाखी ने बदला मौसम का मिजाज

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि: लाइफ जैकेट अनिवार्य, गौरीघाट पर सख्ती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading