May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिकिलसेल एवं थैलेसीमिया जागरूकता के लिए सीएमई का आयोजन


स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में होगी एचएलए की जांच
विश्व थैलेसीमिया दिवस पर होगा आयोजन, पत्रकारवार्ता में दी जानकारी
फोटो-28 स्केन-18
जबलपुर। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर थैलेसीमिया जनजागरण समिति मप्र, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं थैलेसीमिया सिकिलसेल जनजागरण समिति जबलपुर द्वारा नोवो नॉर्डिस्क एजुकेशन फ ाउंडेशन के सहयोग से सिकिलसेल एवं थैलेसीमिया जैसी गंभीर अनुवांशिक बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान, सीएमई, स्वास्थ्य परीक्षण एवं एचएलए जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 9 मई 2026 शनिवार को प्रात: 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हॉल.2 जबलपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण सीएमई सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इस संबंध की जानकारी पत्रकारवार्ता में आयोजकों के द्वारा प्रदान कराई गई।
जिसमें बताया गया कि आयोजन में डॉ रूबी खान उपसंचालक हीमोग्लोबिनोपेथी मध्यप्रदेश, डॉ नवीन कोठारी सी एम एच ओ जबलपुर, डॉ नवनीत सक्सेना मेडिकल कॉलेज डीन, डॉ अरविंद शर्मा सुप्रीडेंट मेडिकल कॉलेज, डॉ श्वेता पाठक, डॉ शशांक  सागर पाण्डेय, डॉ शरद जैन, डॉ मोनिका लाजरास, डॉ विकेश अग्रवाल, डॉ रानू मिश्रा, डॉ रविन्द्र विश्नोई, डॉ रविन्द्र छाबड़ा आईसीएमआर, डॉ बी के यादव सहित शहर एवं आसपास के लगभग 50 चिकित्सा अधिकारी, विशेषज्ञ डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ  भाग लेंगे।

सीएमई कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी:-
सीएमई सत्र का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को सिकिलसेल एवं थैलेसीमिया रोग के आधुनिक उपचार, प्रबंधन एवं परामर्श की नवीनतम जानकारी से अवगत कराना है।

इस प्रकार होगा सत्रों का आयोजन:-
:- सिकिलसेल एवं थैलेसीमिया के नवीनतम उपचार पद्धतियों पर चर्चा होगी।
:- मरीजों की काउंसलिंग एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग के महत्व पर विशेष फ ोकस रहेगा।
:- रोग की समय पर पहचान, जांच एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा।
:- चिकित्सकों के बीच अनुभव साझा कर बेहतर उपचार प्रणाली विकसित करने पर जोर रहेगा।
:- विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा केस स्टडी, प्रेजेंटेशन एवं इंटरैक्टिव चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:-
:- सिकल सेल एवं थैलेसीमिया के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना।
:- समय पर जांच एवं उपचार को प्रोत्साहित करना।
:- मरीजों को उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना।

शिविर में उपलब्ध सुविधाएं:-
:- नि:शुल्क एचएलए जांच।
:- विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श।
:- मरीज शिक्षा एवं काउंसलिंग।
:- चिकित्सकों हेतु सीएमई सत्र।

इनके सहयोग से होगा आयोजन:-
कार्यक्रम का आयोजन थैलेसीमिया जनजागरण समिति मप्र, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं थैलेसीमिया सिकिलसेल जन जागरण समिति जबलपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें नोवो नॉर्डिस्क एजुकेशन फाउंडेशन एवं पराग सागर फ ाउंडेशन का विशेष सहयोग रहेगा। समिति के पदाधिकारियों ने आमजन, मरीजों एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों से इस महत्वपूर्ण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

अनूपपुर में मजदूर दिवस पर गूंजा ‘मजदूर एकता, अधिकार और सम्मान’ का संदेश, असंगठित श्रमिकों के हक के लिए जागरूकता का आह्वान

Newsdesk

जैतहरी में “आरोह 2026” ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का शुभारंभ, खेल के साथ व्यक्तित्व विकास का अनूठा संगम

Newsdesk

अनूपपुर जंगल विभाग के पटना बीट में पाए गए दो मृत हिरण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading