जबलपुर। रजत गणेश मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह दिवस भगवान श्री कृष्ण एवं भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के पावन प्रसंगों को समर्पित रहा, जिसे श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु इस कदर भावविभोर हुए कि पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया और भक्त झूम उठे। कथा में कृष्ण जन्म और राम जन्म के प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण एवं जीवंत वर्णन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर उमेश पिल्लई (पूर्व आयकर आयुक्त), पवन शर्मा (पूर्व लोकायुक्त) एवं राजेश बिलैया (सनातन धर्म चिंतक) द्वारा महाराज इंद्रभानु महाराज का अभिनंदन किया गया। डॉ रवि राय द्वारा लिखित अभिनंदन पत्र का वाचन कर उन्हें भेंट किया गया।
मंदिर के महंत प्रमोद महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही गुरु माता का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर श्रीमती कल्पना राय एवं मीना चौहान द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में दामिनी पांधी, सुरेश शारदा, रीना शारदा, राजेश चौहान, अंजू कर, एम.एल. अहिरवार, श्रीमती गीता अहिरवार, डॉ. कल्पना राय, पी.सी. पहूजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण से गुंजायमान रहा, जिसने श्रद्धालुओं को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।


