37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गेहूं उपार्जन हेतु आवश्यक प्रबंध और कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करें-  संभागायुक्‍त



जबलपुर। संभागायुक्त धनंजय सिंह ने आज संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर  लंबित समयावधि पत्रों के प्रतिवेदन समय सीमा में प्रेषित करने हेतु संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
    संभागायुक्त द्वारा गेहूं उपार्जन के संबंध में विभागीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा जानकारी दी गई कि संभाग अंतर्गत वर्तमान में कुल 444 उपार्जन केंद्रों पर  किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदी की कार्यवाही जारी है। इस वर्ष संभाग में कुल 255807  कृषकों ने अपनी उपज विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा यह जानकारी भी दी गई कि उपार्जन कार्य की नियमित मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तर से लेकर प्रत्येक उपार्जन केंद्र तक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है एवं शासन निर्देशानुसार कृषकों की सुविधा के लिए सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, छायादार सेड सहित आवश्यक व्यवस्थांए भी सुनिश्चित की गयीं हैं। संभागायुक्त द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियुक्त नोडल अधिकारी सभी उपार्जन केंद्रों पर  कृषकों के लिए शुद्ध पेयजल, छायादार शेड आदि आवश्यक सुविधाओं के लिए सघन भ्रमण करते हुए नियमित मॉनिटरिंग कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें
एवं गेहूं उपार्जन के सम्बन्ध में शासन निर्देशानुसार आवश्यक प्रबंधन एवं कार्यवाही निर्धारित समय सीमा में प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जावे।

     समीक्षा बैठक में कमिश्नर श्री सिंह द्वारा मुख्य सचिव बैठक के एजेंडा बिंदुओं की विभागीय अधिकारियों से विस्तृत समीक्षा की,उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के साथ नवीन चिन्हित बच्चों  पोषण स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिये। संभागायुक्त द्वारा गर्भवती महिलाओं की एएनसी पंजीयन, सिकल सेल व टीबी की स्क्रीनिंग, एच. पी.व्ही. टीकाकरण अभियान अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सभी जिलों से समय सीमा में सुनिश्चित कराने के अलावा स्कूल शिक्षा, जनजाति कार्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के विषयों पर समीक्षा कर अपेक्षित लक्ष्य पूर्ति समय सीमा में कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
  
         बैठक में सीएम एवं सीएस मॉनिट में लंबित प्रकरणों के साथ सीएम हेल्‍पलाईन में प्रगति की समीक्षा कर कहा कि इस दिशा में सभी अधिकारी प्राथमिकता से कार्य करें।

अन्य ख़बरें

प्रकाशनार्थ
शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह

Newsdesk

कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया

Newsdesk

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading