31.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली में बिहार के मजदूर की मौत को सीएम सम्राट चौधरी ने दुखद बताया, 8 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश



पटना, 29 अप्रैल  दिल्ली में बिहार के खगड़िया निवासी पांडव कुमार की हत्या को लेकर बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मजदूर की मौत पर शोक जताते हुए इसे दुखद बताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को आठ लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के भी निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के द्वारका जिला स्थित जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग में बिहार के खगड़िया जिला के रहने वाले मजदूर की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग से मृतक के आश्रित को चार लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये यानी कुल आठ लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि मंगलवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि वह ‘बिहारी’ था। देश की राजधानी दिल्ली में जिस जगह ‘बिहारी’ जानकर गोली मारी गई है, वहां निगम पार्षद, विधायक, सांसद भाजपा के हैं। उन्होंने आगे कहा कि “यही नहीं, सीएम भी भाजपा के हैं, बिहार सीएम भी भाजपा के हैं और आधा दर्जन निष्क्रिय बड़बोले केंद्रीय मंत्री बिहार के, उपराज्यपाल भाजपा के, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री भी भाजपा के हैं। भाजपा बिहारियों के लिए काल बन चुकी है।”

उनके बयान पर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके बयान से प्रदेश की छवि खराब होती है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिस तरीके से दूसरे राज्यों में जाकर बिहार को बदनाम करने का काम करते हैं, ऐसे में उनके पास कोई हक नहीं बनता कि वे इस तरह की भाषा का किसी के लिए इस्तेमाल करें। नेता प्रतिपक्ष को यह सोचना चाहिए। बिहार को सबसे ज्यादा नुकसान यही लोग करने का काम करते हैं।

अन्य ख़बरें

बैंक लोन फ्रॉड: अदालत ने एडीएजी के पूर्व अधिकारी झुनझुनवाला को प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई भेजा

Newsdesk

जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जांच में देरी का दिया हवाला

Newsdesk

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को जारी किया नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading