36.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इजरायल ने हमास सैन्य खुफिया प्रमुख को मार गिराया, 7 अक्टूबर के हमले से जुड़ा बताया

यरूशलम, 29 अपै्रल। इजरायली सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने मंगलवार को उत्तरी गाजा पट्टी में किए हवाई हमले में हमास के एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी को मार गिराया है। सेना ने मारे गए अधिकारी की पहचान इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी के रूप में की है, जो हमास के खुफिया विभाग में ऑपरेशन प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। बयान में कहाकि शंबारी इजरायली सैनिकों के खिलाफ खुफिया जानकारी जुटाकर क्षेत्र में तैनात सैनिकों के लिए खतरा पैदा करते थे।
इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) और सुरक्षा एजेंसी शिन बेट का कहना है कि शंबारी ने हमास के नेतृत्व में 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमले की योजना बनाने में भी हिस्सा लिया था। घटना के समय शंबारी अपने बेटे के साथ कार में मौजूद था, तभी उस पर मिसाइल गिरी। गाजा की नागरिक रक्षा एजेंसी ने बताया कि गाजा शहर के पश्चिमी अल-रिमाल इलाके में एक कार पर 2 मिसाइलें दागे जाने से 4 लोग मारे गए हैं।
इजरायल पर 7 अक्टूबर, 2023 को फिलिस्तीन के सशस्त्र आतंकवादी समूह हमास ने गाजा पट्टी से अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था। इसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 240 से अधिक को बंधक बनाया गया। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफा भीषण युद्ध छेड़ दिया, जो करीब 2 साल तक चला। 10 अक्टूबर, 2025 को आईडीएफ -हमास के बीच युद्धविराम हुआ, लेकिन उसके बाद भी गाजा में इजरायली हमलों में 818 से अधिक लोग मारे गए हैं।

 

अन्य ख़बरें

ईरानी हैकर्स ने 2000 अमेरिकी सैनिकों का डाटा चुराने का दावा किया, जांच शुरू

Newsdesk

अमेरिका के पासपोर्ट पर अब दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, कुछ सीमित संस्करण होगा जारी

Newsdesk

ईरान और लेबनान में सीजफायर कूटनीतिक कोशिशों के जरिए बनाए रखना होगा: ईसी अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading