May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त ने रांझी क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

जबलपुर। नगर निगम आयुक्त  राम प्रकाश अहिरवार ने आज शहर की स्वच्छता अभियान के तहत सिटी प्रोफ़ाइल के कार्यों का जायजा लेने हेतु रांझी क्षेत्र का सघन दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने ‘सिटी प्रोफाइल’ के अंतर्गत संचालित विभिन्न  कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्र की सड़कों, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्यों को देखा। उन्होंने निर्देशित किया कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग और नागरिकों की सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग की टीम को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
*निगमायुक्त का मानवीय चेहरा, कर्मचारी के घर पहुंचे*
क्षेत्रीय भ्रमण के उपरांत निगमायुक्त श्री अहिरवार ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अस्वस्थ वार्ड सुपरवाइजर फरीद के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। कर्मचारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए निगमायुक्त ने तत्काल चिकित्सक को फोन लगाया और फरीद के समुचित इलाज की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने अनुरोध किया।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान निगमायुक्त ने फरीद की दोनों लाड़ली बेटियों को अपने पास बिठाकर उनसे बातें की और उन्हें दुलारा।
इस अवसर पर निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव, संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा के अलावा स्वास्थ्य और लोककर्म विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

नर्मदा तट गौरीघाट 85 प्रतिशत भिक्षावृत्ति से हुआ मुक्त, नगर निगम के द्वारा लिया गया स्वच्छता का संकल्प

Newsdesk

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बालाघाट द्वारा जिला स्तरीय  राष्ट्रशिल्पी प्रमुख जन गोष्ठी (शिक्षक श्रेणी) का आयोजन

Newsdesk

सील-सिग्नेचर GST गायब फिर भी भुगतान जारी कौन दे रहा हरी झंडी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading