May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

62 वर्षों की सेवायात्रा के पश्चात प्रधानाध्यापक प्यारेलाल साहू को भावभीनी नम आंखों से विदाई



अनूपपुर । शासकीय माध्यमिक विद्यालय डिड़वापानी में 30 अप्रैल 2026 को एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक  प्यारेलाल साहू को भावभीनी विदाई दी गई। 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर उन्होंने शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, सहकर्मियों एवं अतिथियों ने उनके दीर्घ, अनुशासित एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक जीवन को गहन सम्मान के साथ याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों एवं शिक्षकों ने श्री साहू जी का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय सम्मान किया। पूरे समारोह में सम्मान, अपनत्व एवं भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।
समारोह में संकुल प्राचार्य शासकीय उमावि सकरा आर.पी. सोनी, पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल दुलहरा के प्राचार्य राजीव श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक  रामभरोसे प्रजापति, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया के प्रधानाध्यापक डॉ. नरेन्द्र पटेल, हाई स्कूल दुधमनिया के प्राचार्य  सत्येन्द्र जायसवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक  वृन्दावन पटेल सहित संकुल सकरा एवं डिड़वापानी के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।वक्ताओं ने अपने संबोधन में श्री साहू जी के उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, अनुशासित कार्यशैली, सरल व्यक्तित्व एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा जगत का प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर वृन्दावन पटेल, डॉ. नरेन्द्र पटेल,  राजीव श्रीवास्तव,  आर.पी. सोनी,  रामभरोसे प्रजापति एवं स्वयं श्री साहू जी ने अपने विचार व्यक्त किए।
अपने उद्बोधन में  प्यारेलाल साहू ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया, जिससे उपस्थित जन भावुक हो उठे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील व्यवहार ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में सहभोज के साथ आत्मीय वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।

अन्य ख़बरें

मौत भी न तोड़ सकी मां का अंतिम आलिंगन: मरीना मैसी की ममता को सी टाइम्स का नमन

Newsdesk

ओवरनाइट ट्रेन में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी जीआरपी

Newsdesk

बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे को लेकर अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सवाल तेज हो गए हैं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading