37.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दो वर्षों से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने किया दस्तयाब


डिंडोरी सी टाइम्स । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डिण्डौरी पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा के कुशल निर्देशन तथा एसडीओपी अजय तिवारी के मार्गदर्शन में, थाना शाहपुर प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह परते द्वारा टीम गठित कर लगातार प्रयास किए गए।

इन्हीं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप विगत 02 वर्षों से लापता नाबालिग बालिका  को दिनांक 29.04.2026 को बंशीखेडा थाना बाबरी, जिला शामली (उत्तरप्रदेश) से सकुशल दस्तयाब किया गया। लगातार दो वर्षों तक पुलिस टीम द्वारा की गई मेहनत, तकनीकी एवं मैदानी प्रयासों के फलस्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई है, जो ऑपरेशन मुस्कान अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

उक्त दस्तयाबी कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक केवल सिंह परते, सउनि लेखराम परते, सउनि संतोष वंशकार, प्रआर 144 कोदूराम जोगी, प्रआर 202 मुकेश प्रधान, मप्रआर 143 उषा खडसे एवं आर 20 जगदीश उफानिया का सराहनीय योगदान रहा।

————————————————

अन्य ख़बरें

नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, जताया आभार

Newsdesk

काल वैशाखी ने बदला मौसम का मिजाज

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि: लाइफ जैकेट अनिवार्य, गौरीघाट पर सख्ती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading