May 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हाथी के हमले से युवती की मौत,बालक घायल एक सप्ताह के मध्य एक दंतैल हाथी ने दो महिलाओं को किया मृत,तीन हुए घायल,हाथी के आतंक से ग्रामीण परेशान,जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल


अनूपपुर//एक दंतैल हाथी जो छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण पटका हाथी के नाम से जानते हैं विगत 27 दिनों से छत्तीसगढ़ की सीमा को पार कर अनूपपुर जिले में प्रवेश कर निरंतर विचरण कर रहा है जो दिन के समय जंगलों में ठहर कर विश्राम करने बाद शाम होते ही आहार की तलाश में ग्रामीण अंचलों में आकर ग्रामीण जनों की विभिन्न तरह की संपत्तियों के नुकसान के साथ आक्रोश की स्थिति में वन विभाग के गश्ती दल एवं ग्रामीणो पर आक्रमण करने की निरंतर कोशिश करता है यह हाथी बुधवार की सुबह जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत सेंदुरी एवं सोनमौहरी के बीच स्थित जंगल में दिन बीताने बाद शाम होते ही जंगल से निकल कर रात 8 बजे रात सेंदुरी गांव निवासी 17 वर्षीय संजय चमर्कार पिता हीरालाल चर्मकार जो गांव के ठाकुरदेई तालाब में दिशा मैदान जाने बाद पड़ोस में हो रहे शादी में सम्मिलित होने जा रहा था तभी इस हाथी को अचानक आते देख कर भागने लगा इस दौरान लेंटाना की झाड़ियो में फंसकर गिरने पर हाथी द्वारा अपने पैर से बालक के कमर में ठोकर मारी जिससे बालक के घायल होने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया यह हाथी पूरी रात ग्राम सेंदुरी,अमगवां,छुलहा,नगदाहा, कोंडा,दुलहरा,पिपरिया आदि गांव के टोला एवं मोहल्ला में विचरण करता हुआ ग्रामीणों के खेत एवं बाडियों में लगे तथा रखें सामग्रियों को खाते हुए गुरुवार की सुबह 6:30 बजे जिला मुख्यालय अनूपपुर से 6 किलोमीटर दूर पर स्थित ग्राम पंचायत पिपरिया के कुसुमहाई गांव के वार्ड क्रमांक 17 में घर से सोकर उठकर अपनी मां उजारिया बाई कोल के साथ 23 वर्षीय कु,जानकी कोल पिता रामावतार कोल घर के पास स्थित सीमेंटकंक्रीट रोड पर कुछ दूर स्थित अपने खेत मैं लगे सब्जियों को बाजार में बेचने हेतु तोड़ने जाते दौरान हाथी द्वारा पीछे से जानकी को पकड़ कर जमीन में पटक कर गंभीर रूप से घायल किया जिसकी जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पहुंचने के पूर्व ही मृत्यु हो गई साथ में चल रही मां उजरिया बाई हाथी द्वारा पुत्री को पकडते,पटकते देखकर तेजी से भाग कर अपनी जान बचा पाई यह हाथी गुरुवार की सुबह से कुसुमहाई गांव के पास लेंटाना की झाड़ियो में ठहर कर विश्राम कर रहा है हाथी के हमले से एक सप्ताह के मध्य दो महिलाओं की मौत किए जाने एवं तीन व्यक्तियों को घायल किए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा हाथी के आतंक से परेशान ग्रामीणो की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग एवं जिला प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठाए हैं वही मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जनजाति आयोग के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने जिले में हाथियों के बढ़ते आतंक पर मध्यप्रदेश स्तर के वन विभाग के अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री महोदय को घटनाओं से अवगत कराते हुए तत्काल कार्यवाही किए जाने की अपील की है।
वन विभाग द्वारा हाथी के हमला से मृत युवती के परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु प्रारंभिक सहायता राशि तथा घायल युवक को उपचार हेतु प्रारंभिक सहायता राशि प्रदान करते हुए अनूपपुर जिले में तीन अलग-अलग भागों में विचरण कर रहे पांच हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों को सचेत एवं सतर्क रहने की अपील की है।

वन मंडल अधिकारी अनूपपुर डेविड बैंकटराव ने जिले की जनता से हाथियों के विचरण पर निरंतर सचेत एवं सतर्क रहने की अपील के साथ हाथियों को जिले से बाहर किए जाने हेतु शासन स्तर पर अधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रदेश स्तर से दिशा निर्देश प्राप्त होते ही कार्यवाही किए जाने की बात कही है।

अन्य ख़बरें

नपा परिषद मे पूर्व मंत्री और नपा अध्यक्ष ने नागरिको की मुलभूत और व्यापक समस्याओ को गंभीरता से सुना

Newsdesk

फ्लाईओवर से गिरा मटेरियल ‘स्लरी’ था, मूल स्ट्रक्चर का हिस्सा नहीं.

Newsdesk

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading