April 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मदन महल में बारात के दौरान हंगामा, पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप


जबलपुर। शहर के मदन महल थाना क्षेत्र स्थित कृपाल चौक में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुलिसकर्मी पर बारात में उत्पात मचाने, धमकाने और मारपीट करने के आरोप लगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रांझी बड़ा पत्थर से कुशवाहा परिवार की बारात कृपाल चौक पहुंची थी। इसी दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ पुलिस कर्मचारी आनंद तिवारी (निवासी कृपाल चौक) पर आरोप है कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर खुलेआम पिस्टल लहराई और बारातियों को धमकाया। आरोप यह भी है कि उन्होंने लाठी से मारपीट की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
घटना यहीं तक सीमित नहीं रही—बारात में मौजूद महिलाओं के साथ गाली-गलौज और बुजुर्गों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी सामने आए हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी ने रांझी क्षेत्र में जाकर भी संबंधित लोगों को धमकाया।
इस पूरे मामले को लेकर युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सतेंद्र (सोनू) कुकरेले और कैंट विधानसभा अध्यक्ष सौरभ यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि वर्दीधारी ही इस तरह पद का दुरुपयोग करेंगे, तो आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
घटना का एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब लोगों की नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
इस दौरान रविंद्र कुशवाहा, निलेश जैन (नीटू), अभ्युत बाजपेयी, नितिन सिंह, शिशांत सिंह ठाकुर, शुभम बोहित, वरुण यादव, राहुल चौधरी, अनुज रजक, देवेंद्र शर्मा, राजेश केसरवानी, इंद्रजीत कुशवाहा, प्रवीण चौधरी और सागर विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान

Newsdesk

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 8 अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

Newsdesk

बरगी बांध में क्रूज डूबा,  4 शव मिले 11 लापता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading