May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरगी क्रूज हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

जबलपुर। बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर पहुंचे और हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और संकट की इस घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सबसे पहले कोतवाली क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने क्रूज हादसे में जान गंवाने वाली नीतू सोनी के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से बातचीत कर दुख की इस घड़ी में संवेदना प्रकट की और उन्हें सांत्वना दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री रांझी और सिविल लाइन क्षेत्र पहुंचे। साउथ सिविल लाइन स्थित भसीन रेसीडेंसी में मुख्यमंत्री ने सैयद रियाज हुसैन के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेशमा सैयद के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्रीमती रेशमा सैयद का गुरुवार शाम बरगी में हुए क्रूज हादसे में निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सैयद रियाज हुसैन और उनके परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन भी मौजूद रहे।

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बरगी के लिए रवाना हुए। प्रशासन की ओर से हादसे के प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी लगातार की जा रही है।

अन्य ख़बरें

ओवरटेक कर रही बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, बस पलटने से कई घायल

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि, आंधी-तूफान के खतरे को देखते हुए निगम मुस्तैद, होर्डिंग एजेंसियों को सख्त निर्देश

Newsdesk

बरगी हादसे के घायलों से वसूली पड़ी भारी
नोबल अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading