May 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पायलट समेत कई कर्मियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद प्रशासन ने लापरवाही के मामले में सख्त कदम उठाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को लेकर बढ़ते जनाक्रोश और जांच के बीच कई कर्मचारियों पर तत्काल प्रभाव से दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड तथा टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। वहीं होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
इसके अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस संबंध में डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
बरगी क्रूज हादसे के बाद यह कार्रवाई प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है, वहीं दूसरी ओर यह भी संकेत देती है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: सम्राट चौधरी

Newsdesk

बिहार में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी सोनू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Newsdesk

‘बंगाल में मई 1962 को रखी गई ‘हिंदू प्रताड़ित करो’ की नींव’, निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading