36.5 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली के शाहदरा में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, तस्कर गिरफ्तार



नई दिल्ली, 2 मई । शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ ने अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 1500 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की।

1 मई की रात को स्पेशल स्टाफ को दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में अवैध शराब ले जा रहे वाहन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर महेश कसाना के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। एसीपी मोहिंदर सिंह की निगरानी में टीम दिलशाद गार्डन के आर ब्लॉक पहुंची।

रात करीब 9:45 बजे पुलिस टीम ने आर ब्लॉक के पास एक सिल्वर रंग की हुंडई वरना कार को रोका। कार में सवार 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान सुनील उर्फ साहिल उर्फ राहुल के रूप में हुई, जो अशोक नगर का रहने वाला है।

कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 30 कार्टन मिले, जिनमें कुल 1500 क्वार्टर अवैध शराब भरी हुई थी।पुलिस ने शराब के साथ कार भी जब्त कर ली है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नियमित रूप से हरियाणा से दिल्ली अवैध शराब की सप्लाई करता था। वह दिलशाद गार्डन के आर ब्लॉक इलाके में सुनसान जगह पर शराब उतारता था, जहां से स्थानीय लोग उसे आगे बेचने ले जाते थे।

पुलिस ने इस मामले में जीटीबी एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें अवैध शराब की तस्करी से संबंधित एफआईआर शामिल हैं।

शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ ने इस कार्रवाई को सफल बताया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग इस अवैध व्यापार में शामिल हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्वों पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी, जो अवैध शराब के जरिए युवाओं और समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया

Newsdesk

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त

Newsdesk

गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिरला बोले- उनके विचार आज भी प्रेरणास्रोत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading