परम् पूज्य डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा का डॉ. संजय खोबरागड़े कार्यक्रम अध्यक्ष दामोदर यादव मंडल मुख्य अतिथि इंजी सतेंद्र विद्रोही व एड सुरेन्द्र बारमाटे विशिष्ट अतिथि के हस्ते हुआ अनावरण
आकांक्षा घोड़ेश्वर व स्वाति मेश्राम का हुआ सम्मान
बालाघाट। तहसील मुख्यालय तिरोड़ी से 10 किलोमीटर दूर ग्राम नांदी में परम् पूज्य डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह मुख्य अतिथि दामोदर यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित पिछड़ा आदिवासी संगठन), कार्यक्रम अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ. संजय खोबरागड़े (जिला अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट), प्रमुख अतिथि इंजीनियर सत्येंद्र विद्रोही (प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी), एडवोकेट सुरेंद्र बारमाटे (प्रदेश महासचिव ऑल इंडिया समता सैनिक दल मध्य प्रदेश), विशेष अतिथि अमित बसोड़ (प्रदेश महासचिव एएसपी), वीरेंद्र शिंदे (प्रदेश महासचिव भीम आर्मी), रितेश बोरकर (जिला अध्यक्ष भीम आर्मी बालाघाट), निलेश बौद्ध (जिला अध्यक्ष एएसपी बालाघाट ), संजय पाटिल (ट्रस्टी शांतिवन चिचोली नागपुर ), सौरभ लोधी (प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा ), कपिल मेश्राम (सभापति नगर परिषद कटंगी ), संजय शेंडे (अध्यक्ष डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कटंगी ) विशिष्ट अतिथि प्रदीप ऊके सचिव तहसील बौद्ध संघ तहसील तिरोड़ी, विकास खांडेकर अध्यक्ष समता सैनिक दल बालाघाट, जगदीश रावत तहसील अध्यक्ष समता सैनिक दल तिरोड़ी, रामचंद्र मेश्राम अध्यक्ष बौद्ध संघ सर्कल नांदी, आचार्य चितरंजन वासनिक सदस्य ऑल इंडिया समता सैनिक दल, डॉ. आशीष बोरकर सामाजिक चिंतक, भोजराज वासनिक (अध्यक्ष सम्यक बुद्ध विहार समिति नांदी), धनेश्वर मेश्राम (दुर्ग छत्तीसगढ़,) हंसराज रावतकर(सुंदर), राजेंद्र ऊके सचिव बालाघाट जिला बौद्ध संघ सर्कल शाखा नांदी, भगवान दास खोबरागड़े परसवाड़ाघाट, धर्मेंद्र बोमबर्डे सामाजिक चिंतक, आनंद ऊके सामाजिक कार्यकर्ता, रितेश ऊके सामाजिक चिंतक, दुर्गेश वासनिक सामाजिक कार्यकर्ता, मुकेश ऊके सामाजिक कार्यकर्ता, अतिथिगण शैलेंद्र चौकसे पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत कटंगी, चैनलाल तुरकर सरपंच ग्राम पंचायत नांदी, रहीम खान उप सरपंच ग्राम पंचायत नांदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
अंजीरा मेश्राम जी द्वारा परम् पूज्य डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी की 6 फीट की प्रतिमा अपनी मां स्मृतिशेष मनीबाई फकीरा की स्मृति में स्थापित कर समाज को समर्पित कर गौरवान्वित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम अध्यक्ष एड डॉ. संजय खोबरागड़े, मुख्य अतिथि दामोदर यादव मंडल, विशिष्ट अतिथि इंजीनियर सतेंद्र विद्रोही, विशिष्ट अतिथि एड सुरेन्द्र बारमाटे के हस्ते परम् पूज्य डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप में बुद्ध वंदना रविन्द्र नागदेवे जी के द्वारा कराई गई। तमाम अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के तमाम पदाधिकारी व सदस्यगण ने किया। एड डॉ. संजय खोबरागड़े, दामोदर यादव मंडल, एड सुरेन्द्र बारमाटे, इंजीनियर सतेंद्र विद्रोही के द्वारा सम्पूर्ण मप्र में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आकांक्षा घोड़ेश्वर व कक्षा 10वीं में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को 21-21 हजार शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मंचीय उद्बोधन कार्यक्रम में 10 वर्षीय सौम्य मेश्राम में बुद्ध अंबेडकर मिशन पर प्रखरता के साथ उद्बोधन किया। जिसका सम्मान अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि रितेश बोरकर ने कहा कि आज बुद्ध अंबेडकर मिशन को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को समर्पित भाव से उल्लेखनीय कार्य करने पड़ेगा। निलेश बौद्ध ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंबेडकर मिशन सतत् प्रयासों के चलते ही कामयाब हो पायेगा। विकास खांडेकर (जिला अध्यक्ष समता सैनिक दल बालाघाट ) ने अपने उद्बोधन में कहा कि बुद्ध अंबेडकर मिशन को बढ़ाने वाले को सैनिकों की कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एड सुरेन्द्र बारमाटे (प्रदेश सचिव आल इंडिया समता सैनिक दल मप्र ) ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजाद भारत में हम संविधान लागू होने के पश्चात ही वास्तविक आजादी को स्वीकार करते है। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर सतेंद्र विद्रोही (प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी काशीराम ) ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्पूर्ण मप्र में बहुजन समाज के लोगों पर आए दिन अन्याय अत्याचार होता चला आ रहा, किन्तु सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। आज मप्र की पुलिस से पहले भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ितों के सहयोग के लिए समर्पित भाव से पहुंचकर सेवा कार्य करते है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दामोदर यादव मंडल ने कहा कि संविधान निर्माता परम् पूज्य डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी ने संविधान का निर्माण करते समय सम्पूर्ण भारतीयों के हितों का ध्यान रखते हुए निर्माण किया। मैं ओबीसी समुदाय से हूं ओबीसी समुदाय के लोगों से आव्हान किया की संविधान को बचाने के लिए अपनी महती भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। मप्र में कक्षा 10वीं में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आकांक्षा घोड़ेश्वर के संदर्भ में कहा कि अनुसूचित जाति की छात्रा होने से जिले की सांसद महोदया और क्षेत्रीय विधायक उससे मिलना तक मुनासिब नहीं समझे। ये बीजेपी सरकार समाज में अंधश्रद्धा को फैलाने वाले स्वयशंभु को बढ़ावा दे रही है, किन्तु छात्र छात्राओं के जज्बातों को बढ़ाने के लिए कोई योजना नहीं है। भारतीय संविधान निर्माता परम् पूज्य डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी व भारतीय संविधान भारतीयों के लिए सर्वोपरि है। कार्यक्रम के अध्यक्ष एड डॉ. संजय खोबरागड़े (जिला अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट) ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि परम् पूज्य डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी के विचारों को अंगीकार किए बिना भारत का उत्थान संभव नहीं है। अधिवक्ता संजय खोबरागड़े ने कहा कि संविधान निर्माता परम् पूज्य डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी के विचार प्रासंगिक होकर सार्वभौमिक है जिनके विचारों को समूचा विश्व अंगीकार कर उनकी प्रतिमाओं को स्थापित कर रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष वासनिक ने आभार व्यक्त किया। रात्रि में राष्ट्रीय प्रबोधनकार फैजान ताज ने बेहतरीन कव्वाली प्रस्तुत की। हजारों की तादाद में जनता शरीक हुई। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शैलेश शैल ने किया। आयोजक समिति संतोष वासनिक अध्यक्ष, प्रशिक ऊके, शैलेश के वासनिक उपाध्यक्ष, विनोद मासुल्कर सचिव, सुधीर रामटेके, साहिल वासनिक सहसचिव, संजय भीमटे कोषाध्यक्ष, आकाश ऊके सह कोषाध्यक्ष, जितेंद्र मेश्राम सलाहकार, सुरेंद्र बोमबर्दे, महिला मंडल के अध्यक्ष मनोरमा चौहान एवं सचिव दुर्गा वासनिक, सोनम वासनिक सहित अनेकों बौद्ध उपासक उपासिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक सहयोग प्रदान किए।


