32.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छता के प्रति संजीदा निगम प्रशासन सड़क पर कचरा फेंकने वाले प्रतिष्ठान पर लगाया 10,000 का जुर्माना



जबलपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 2 मई को नगर निगम की टीम ने अनुशासनहीनता और गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए एक स्पष्ट संदेश दिया है कि स्वच्छता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन एवं सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत आने वाले व्यस्ततम मालवीय चैक क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अर्जुन पोहा संचालक की बड़ी लापरवाही सामने आई। दुकान बंद करने के बाद संचालक द्वारा उपयोग किए गए दोना-पत्तल सड़क पर ही फेंक दिए गए थे। शहर की सुंदरता और स्वच्छता को प्रभावित करने वाले इस कृत्य पर निगम प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित प्रतिष्ठान पर 10,000 रुपये का स्पॉट फाइन किया। इस कार्यवाही में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अगस्ते वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक अभिषेक बिस्वरी, वार्ड सुपरवाईजर अनिल मोहित आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

प्रशांत पोल की पुस्तक का आज भोपाल में होगा विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

Newsdesk

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तीन राज्यों में खिला कमल

Newsdesk

जिले में एक माह का फील्ड विजिट बनाकर विद्यार्थियों के शत प्रतिशत नामांकन हेतु किया जाए प्रयास-कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading