37.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित हुआ शिविर



शहडोल 2 मई 2026- जनजातीय कार्य विभाग के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे.पी. यादव की उपस्थिति में शासकीय बालक हाईस्कूल सोहागपुर में शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 59 कर्मचारियों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। संभागीय उपायुक्त श्री यादव ने आवेदनों की प्रत्यक्ष सुनवाई करते हुए शिविर में उपस्थित सहायक आयुक्त एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक समस्या के निराकरण हेतु समय-सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए।

प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से पूर्व में जारी क्रमोन्नति एवं समयमान की एरियर राशि के भुगतान, समयमान एवं क्रमोन्नति से वंचित प्रकरण, अर्जित अवकाश भुगतान तथा अन्य स्वत्वों के निराकरण संबंधी आवेदन शामिल रहे।

संभागीय उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का निराकरण कर संबंधित कर्मचारियों को वांछित लाभ प्रदान किया जाए तथा उन्हें निराकरण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कोष एवं लेखा कार्यालय रीवा में वेतन निर्धारण संबंधी लंबित प्रकरणों की नामवार सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए, ताकि समन्वय स्थापित कर शीघ्र निराकरण कराया जा सके।

शिविर में सहायक आयुक्त श्री आनंद राय सिन्हा, सहायक संचालक श्री जगदीश प्रसाद नापित, सहायक संचालक श्री संजय पाण्डेय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र तिवारी, श्री ललित पाण्डेय, श्री दिलीप निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, जताया आभार

Newsdesk

काल वैशाखी ने बदला मौसम का मिजाज

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि: लाइफ जैकेट अनिवार्य, गौरीघाट पर सख्ती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading