May 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

क्राइम ब्रांच ने नकली ऑटो पार्ट्स के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया, दो भाई गिरफ्तार



नई दिल्ली, 4 मई । दिल्ली क्राइम ब्रांच की वेस्टर्न रेंज-1 टीम ने नकली ऑटोमोबाइल पार्ट्स के एक बड़े गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। टीम ने करोल बाग के ऑटो मार्केट में दो दुकानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली मोटरसाइकिल पिस्टन और क्लच प्लेट्स बरामद किए और दो भाइयों को गिरफ्तार किया।



इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के नेतृत्व में एसआई अंशु कादियान, एसआई सुमित कुमार, एसआई अमित कुंडू समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने 3 मई 2026 को दो दुकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एसीपी राजकुमार के पर्यवेक्षण में की गई। छापे के दौरान श्रीराम और उषा पिस्टन असेंबली ब्रांड के नकली पार्ट्स जब्त किए गए, जो प्रतिष्ठित ब्रांडों की नकल में बनाए जा रहे थे।

दुकान नंबर 3, नई वाला, करोल बाग से हर्षित गुप्ता (पुत्र संजय गुप्ता, निवासी संगम विहार) गिरफ्तार हुआ। यहां से 473 नकली पिस्टन असेंबली, 24 खाली डिब्बे और 12 कैप बरामद हुए। दुकान नंबर 1509, त्रि मूर्ति ऑटो पार्ट्स से अभिषेक कुमार गुप्ता (पुत्र स्वर्गीय संजय गुप्ता) को गिरफ्तार किया गया। यहां से 386 नकली पिस्टन असेंबली और 169 नकली क्लच प्लेट के डिब्बे जब्त किए गए।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सगे भाई हैं और पिछले तीन वर्षों से नकली पिस्टन व क्लच प्लेट्स बेच रहे थे। वे रोजाना 1000-1200 पिस्टन बेचते थे और इन पर असली ब्रांडों के नकली लेबल लगाकर बेचते थे। आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न विक्रेताओं से माल खरीदते थे और हर महीने 2-3 लाख रुपए की कमाई कर रहे थे। एम/एस श्रीराम/उषा पिस्टन असेंबलीके अधिकृत प्रतिनिधि रतन पाल सिंह कुमार ने मौके पर पुष्टि की कि बरामद सभी सामान नकली हैं। आरोपियों के पास कोई वैध बिल या लाइसेंस नहीं मिला।

कुल बरामदगी की बात करें तो 859 नकली श्रीराम उषा पिस्टन, 169 नकली क्लच प्लेट बॉक्स, और 24 खाली बॉक्स बरामद हुए हैं। क्राइम ब्रांच ने 4 मई 2026 को कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63/65 तथा बीएनएस की धारा 318(4), 336(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। अन्य सप्लायर्स और साथियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

यह बरामदगी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि नकली पार्ट्स वाहनों के इंजन को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही असली कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान होता है और उपभोक्ताओं की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच नकली सामान और आर्थिक अपराधों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज किए हुए है।

अन्य ख़बरें

टीवीके नेता विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की, तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश किया

Newsdesk

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

ED के रडार पर कोलकाता पुलिस का बड़ा अफसर, रातों-रात जारी हुआ लुकआउट नोटिस; खूंखार अपराधी से जुड़े हैं तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading