32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खाई में जा गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक महिला की मौत; 5 घायल



टायर फटने से चालक ने खोया नियंत्रण
जबलपुर। जबलपुर-कटनी मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। टायर फटने से अनियंत्रित हुई एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलटते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।

शादी से लौट रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर करेली वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक वाहन का पिछला टायर फट गया। रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क से उतरकर कई बार पलटते हुए खाई में समा गई।

दो की हालत नाजुक, अपोलो में भर्ती

हादसे की चीख-पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading