शहडोल 7 मई 2026- मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल 8 मई 2026 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री प्रातः 8:30 बजे रीवा से देवलोंद, जिला शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 9:30 बजे देवलोंद पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस बाणसागर में प्रातः 10 बजे से जिला प्रबंध समिति की बैठक लेंगे तथा प्रातः 11 बजे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेंगे। बैठकों के पश्चात उप मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे देवलोंद से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।


