34.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मैया अभियान अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित



डिंडोरी सी टाइम्स । जिला मुख्यालय में पिछले लगभग तीन वर्षों से लगातार संचालित हो रहा “मैया अभियान” अब केवल एक स्वच्छता कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। नर्मदा तट स्थित घाटों पर आयोजित इस अभियान में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। हर सप्ताह आयोजित होने वाले इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर न केवल घाटों की साफ-सफाई करते हैं, बल्कि समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मैया अभियान की शुरुआत तत्कालीन कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा की गई थी। समय बीतने के बावजूद यह पहल आज भी पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ जारी है। वर्तमान कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया स्वयं अभियान में शामिल होकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ श्रमदान करती नजर आती हैं। नगरीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी नियमित रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कर रहे हैं।
कलेक्टर डिंडोरी द्वारा लगातार लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और “स्वच्छ डिंडोरी, सुंदर डिंडोरी” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की जा रही है। मैया अभियान ने जिले में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया है, जिससे आमजन भी प्रेरित होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

————————————————–

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

नगरीय निकायो में 15,16 एवं 18 जून को आयोजित होंगे जन कल्याण शिविर

Newsdesk

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता : नपाध्यक्ष

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading