May 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिला कराते संघ द्वारा ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग का हुआ आयोजन

स्थानीय महालक्ष्मी बाई उ. मा. विद्यालय के हाल में जिला कराते संघ द्वारा 9 एवं 10 मई 2026 को जिला कराते संघ द्वारा कराते का प्रशिक्षण एवं ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग का कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम को संपन्न कराने **देवास** से सीनियर प्रशिक्षक **सेंसई प्रवीण ढोबले (ब्लैक बेल्ट 7 डॉन)** द्वारा बेल्ट ग्रेडिंग ली गई।
जिसमें **17 ब्लैक बेल्ट 1 डॉन** एवं **6 ब्लैक बेल्ट 2 डॉन** हुए। उक्त जानकारी जिला कराते संघ के अध्यक्ष **सेंसई कृष्णदास गोंडूदे (ब्लैक बेल्ट 4 डॉन)** द्वारा दी गई।
अतः कार्यक्रम के समापन अवसर पर एम. एल. बी. स्कूल के प्राचार्य **श्री मनोज जैन**, जिला क्रीड़ा अधिकारी **दीपक गिरी गोस्वामी**, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष **नरेश धुवारे** एवं **अरविन्द सोनी** ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिये।
जिला कराते संघ के कराते प्रशिक्षक **वाशु विश्वकर्मा, आशीष वर्गीश, राजेश्वरी शर्मा, अनवी सोनी, एम एस कृष्णन चौबे, शौर्य वीर नागपुरे** एवं **आशु पटले** तथा समस्त कराते खिलाड़ी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव

Newsdesk

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने अधिकारियों को फिजूलखर्ची रोकने के निर्देश दिए

Newsdesk

मध्य प्रदेश: मोहन यादव की कैबिनेट ने योजनाओं के लिए साढ़े 29 हजार करोड़ रुपए की दी मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading