नई दिल्ली, 13 मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या काफी हद तक कम कर दी गई है। यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी की ‘ऊर्जा बचत’ अपील के बीच लिया गया है।प्रधानमंत्री मोदी ने ईंधन की खपत कम करने के उद्देश्य से अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या घटा दी है। इसके साथ ही एसपीजी प्रोटोकॉल के तहत सभी अनिवार्य सुरक्षा उपायों को पूरी तरह से बरकरार रखा गया है।
सामने आए एक वीडियो में पीएम मोदी का काफिला बेहद छोटा दिखाई दे रहा है, जिसमें कुछ ही गाड़ियां शामिल हैं।एसपीजी ने प्रधानमंत्री के निर्देशों को लागू करना शुरू कर दिया है और गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, लेकिन सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजाम पहले की तरह जारी हैं।प्रधानमंत्री के इस कदम को एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि सरकार भी ईंधन बचत और खर्च कम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इससे अन्य मंत्री और नेता भी इसी तरह के कदम अपना सकते हैं।


