34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बालाघाट के छात्र पलाश खोंगल ने CBSE 12वीं में लहराया परचम, 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त


बालाघाट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बालाघाट के छात्र पलाश खोंगल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
वाणिज्य संकाय के छात्र पलाश खोंगल ने अकाउंटेंसी में 98 अंक, योगा में 98 अंक, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस में 96 अंक तथा इंग्लिश, इकोनॉमिक्स और बिजनेस स्टडीज में 95-95 अंक प्राप्त किए। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
पलाश की इस सफलता पर माता विजया खोंगल, पिता मुकेश खोंगल सहित परिवारजनों, मित्रों एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
पलाश ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय प्रबंधन ने भी पलाश की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading