35.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरोह 2026 बना युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का मंच


_कुरई में खेल प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष फोकस, कबड्डी और नेटबॉल में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम_
सिवनी/कुरई,- कुरई का क्रीड़ा परिसर इन दिनों युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और खेल प्रतिभा का केंद्र बना हुआ है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित “आरोह 2026” समर कैंप न केवल खिलाड़ियों को खेलों में निखार रहा है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और मानसिक मजबूती को भी नई दिशा दे रहा है।
प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के निर्देशन में आयोजित यह 31 दिवसीय समर कैंप युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन चुका है।
शिविर में प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तथा शाम 5 से 7 बजे तक खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मैदान में खिलाड़ियों का जोश और अनुशासन देखते ही बन रहा है। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ी खेल की तकनीकी बारीकियों के साथ फिटनेस और टीम भावना का भी अभ्यास कर रहे हैं।
नेटबॉल प्रशिक्षण की जिम्मेदारी श्री नरेंद्र पवार एवं सहायक प्रशिक्षक पलक साहू निभा रहे हैं, वहीं कबड्डी खिलाड़ियों को श्री वारिस तुमडाम प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को खेल के आधुनिक तरीकों, रणनीतियों और शारीरिक दक्षता का लगातार अभ्यास कराया जा रहा है।
खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन और व्यक्तित्व विकास का मंत्र
समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यक्तित्व विकास एवं संवाद कौशल सत्र का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय कुरई के प्रोफेसर एवं मोटिवेशनल स्पीकर पंकज गहरवार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल खेल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और प्रभावी संवाद कौशल भी सफलता की कुंजी हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और टीम भावना के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके प्रेरणादायी संबोधन से खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला।
अब भी जारी है पंजीयन प्रक्रिया
कार्यक्रम प्रभारी निकेश पद्माकर ने बताया कि शिविर के लिए पंजीयन प्रक्रिया अभी भी जारी है। इच्छुक खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल
dsywmp.gov.in⁠�
पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी सीधे क्रीड़ा परिसर कुरई पहुंचकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के सहयोग से संचालित यह आयोजन कुरई क्षेत्र के युवाओं के सामाजिक, नैतिक और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मजबूत और सकारात्मक पहल के रूप में उभर रहा है।

अन्य ख़बरें

शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने नगर निगम की कार्यवाही

Newsdesk

नई श्रम संहिता से श्रमिकों और असंगठित मजदूरों का भविष्य असुरक्षित : डॉ. संजीवा रेड्डी

Newsdesk

अगले दो दिन भीषण गर्मी का अलर्ट, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading