36.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अधिवक्ता के घर में घुसकर दबंगों ने की तोड़फोड़ घर का सामान बाहर फेंका; विरोध करने पर पीटा


जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजपुर स्थित प्रज्ञा कॉलोनी में एक अधिवक्ता के घर में घुसकर तोड़फोड़ और कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र के कुछ दबंगों ने घर में घुसकर कीमती सामान बाहर फेंक दिया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

प्रज्ञा कॉलोनी निवासी राजेश कुशवाहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 27 दिसंबर 2024 को मौजा सहजपुर स्थित खसरा नंबर 231/42 में गोपाल उर्फ रामगोपाल कुशवाहा से मकान खरीदा था। मकान का नामांतरण भी विधिवत करा लिया गया था। मकान के एक हिस्से में पहले से कुछ सामान रखा हुआ था।

अधिवक्ता के अनुसार 10 मई 2026 की दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच, जब वे अपने काम से बाहर थे, तभी क्षेत्र के रविन्द्र पटेल, अंशुल पटेल और अंकित पटेल जबरन घर में घुस गए। कुछ देर बाद सुखचैन पटेल और विनोद पटेल भी वहां पहुंच गए।

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने घर में रखा कूलर, फ्रिज, टेबल, गैस सिलेंडर, बर्तन और साइकिल सहित अन्य सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया और घर में तोड़फोड़ की। इस दौरान अधिवक्ता के छोटे भाई कृष्ण कुमार कुशवाहा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

सूचना मिलने पर जब अधिवक्ता राजेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की या मकान खाली नहीं किया तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे।

अधिवक्ता ने बताया कि पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

घटना की जानकारी लगते ही जिला बार के उपाध्यक्ष मनोज तिवारी सहित ज्योति राय, शैलेन्द्र यादव, विनोद विश्वकर्मा, प्रशांत नायक,  अर्जुन साहू, अनुभव शर्मा और अन्य अधिवक्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। बाद में सभी ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले में भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

NEET 2026 पेपर लीक पर NSUI का हमला शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग

Newsdesk

बरघाट में ‘पटवारी राज’ का अंत? शिकायतों का अंबार, कार्रवाई तैयार

Newsdesk

ग्राम बोनकट्टा में विधायक गौरव सिंह पारधी ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन, संबल योजना के हितलाभ पत्र वितरित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading