May 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शनि जयंती पर नक्खी माई में महाशनि यज्ञ का आयोजन


मण्डला। जिले के बकोरी स्थित नक्खी माई मंदिर परिसर में स्थित शनि भगवान मंदिर में आगामी शनि जयंती (16 मई) के पावन अवसर पर महा शनि यज्ञ एवं शनि भगवान का नामकरण समारोह बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से आयोजित किया जाएगा। हिंदू धर्म में शनि भगवान को न्याय के देवता माना जाता है, जो प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से उनकी पूजा-अर्चना करने से जीवन के कष्ट, बाधाएँ एवं शनि दोष शांत होते हैं तथा सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। शनि जयंती के दिन पूजा एवं यज्ञ का विशेष महत्व बताया गया है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रात: 10 बजे से महा शनि यज्ञ एवं विधि-विधान से पूजन प्रारंभ होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए सायं 4 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है। वहीं रात्रि 8 बजे भव्य महाआरती संपन्न होगी। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रसिद्ध कथा एवं पुराण वाचक पं. नीलू महाराज मुख्य पुरोहित के रूप में उपस्थित रहेंगे और अपने मार्गदर्शन में समस्त कार्यक्रम सम्पन्न कराएंगे। कार्यक्रम का आयोजन शनि मंदिर, नक्खी माई मंदिर परिसर, बकोरी में किया जा रहा है। उक्त आयोजन के निवेदक डीके सिंगौर (शिक्षक, मंडला) हैं, जिन्होंने सभी श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
————————————–

अन्य ख़बरें

बिजली उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता : गढ़पाले

Newsdesk

बरगी क्रूज हादसे से मिली सीख, जबलपुर के छात्रों ने बनाई ‘कभी न डूबने वाली’ बोट

Newsdesk

मोंटफोर्ट विद्यालय मण्डला का परीक्षाफल सराहनीय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading