34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

काली चौक में 18 मई से होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण का भव्य आयोजन


योगेश सूर्यवंशी
सिवनी :  शहर के काली चौक स्थित पवन पुत्र व्यायाम शाला, बरघाट नाका में 18 मई से 26 मई 2026 तक संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर जी की कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।
कथा व्यास श्री दिव्यांश जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान शिव की पावन कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के तहत 18 मई को कलश यात्रा, स्थापना एवं महात्मा कथा आयोजित होगी। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं 26 मई को पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading