33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चलते-फिरते राजस्थान-दिल्ली पर लगा रहा था क्रिकेट सट्टा


जबलपुर। तिलवारा क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल एप के माध्यम से आईपीएल मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेल रहा था। आरोपी राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच पर रुपये का दांव लगा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त कर लिया है तथा सट्टा खिलाने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी तिलवारा ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि रविवार को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आईसीएमआर के पास एक युवक अवैध गतिविधियों में संलिप्त है। सूचना पर क्राइम ब्रांच और थाना तिलवारा की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही युवक ने छिपने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवम सोनी निवासी जेडीए कॉलोनी, थाना तिलवारा बताया। पुलिस द्वारा मोबाइल की जांच करने पर उसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित एप डाउनलोड मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले पर ऑनलाइन दांव लगाकर हार-जीत का खेल खेल रहा था।
पुलिस पूछताछ में शिवम सोनी ने बताया कि उसे ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए राहुल गुजराती नामक व्यक्ति द्वारा लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया गया था। पुलिस अब राहुल गुजराती की तलाश कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading