33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भावेश के हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे, समता कॉलोनी में चाकू से हमला कर उतारा था मौत के घाट



जबलपुर। थाना गोहलपुर अंतर्गत समता कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 13 मई 2026 की रात करीब 10:15 बजे अंबेडकर कॉलोनी (गोहलपुर) निवासी ममता वीरानी (50 वर्ष) को उनके बेटे भावेश उर्फ पप्पू वीरानी के दोस्त आयुष सोनी का फोन आया। आयुष ने बताया कि समता कॉलोनी में शिव मंदिर के पास भावेश पर शिवा चौधरी, आयुष रजक और अरुण चौधरी ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है।

सूचना मिलते ही मां तुरंत मौके पर पहुंची, जहां भावेश लहूलुहान और बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा था। उसके चेहरे और गले पर गहरे जख्म थे। भावेश को तुरंत निजी कार से मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने भावेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के चश्मदीद मृतक के दोस्त सत्यम सोनी और आयुष सोनी ने बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण घेरकर लात-घूसों और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 369/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

पुलिस टीम ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में तीनों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी शिवा चौधरी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सना चाकू जब्त किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवा चौधरी पिता गणेश चौधरी (उम्र 18 साल) निवासी- समता कॉलोनी थाना गोहलपुर, आयुष रजक पिता राजेश रजक (उम्र 18 साल) निवासी- समता कॉलोनी थाना गोहलपुर और अरुण चौधरी पिता स्व. बलराम चौधरी (उम्र 18 साल) निवासी- समता कॉलोनी थाना गोहलपुर शामिल है।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading