*125 नग नशीले इंजैक्शन, 430 ग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा नगद 18 हजार रूपये जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार मे लिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 125 नशीले इंजैक्शन एवं 430 ग्राम गांजा तथा बिक्री के नगद 18 हजार रूपये जप्त किये गये है।
थाना हनुमानताल में दिनांक 19/5/26 को का्रईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त टीम को दौरान पैट्रोलिंग के राज राजेश्वरी माता मंदिर के आगे रोड मे कुछ लोग भीड लगाकर खडे दिखे े पुलिस को आता देख 2 लडके भागे जिनमे एक लड़का अपने हाथ मे प्लास्टिक की पन्नी तथा एक लडका सफेद रंग का थैला लिये हुये था जो पास के मकान की कुलिया मे घुसे, संदेह होने पर दोनो को घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लिया गया दोनो ने पूछताछ पर अपने नाम क्रमशः साहिल सोनकर उम्र 23 साल निवासी साहू मोहल्ला प्रेमसागर थाना हनुमानताल , सावन सोनकर पिता सुदेश उर्फ सिद्धू सोनकर उम्र 21 साल निवासी साहू मोहल्ला प्रेमसागर थाना हनुमानताल बतायें।
तलाशी लेने पर साहिल थैले में तीन प्लास्टिक की पन्नी रखे था पन्नी क्रमाक 1- नशीले इंजेक्शन बुप्रेनॉर्फीन इंजैक्शन आई पी 0-3 रेक्सो जेसिक के 16 पैकेट तथा प्लैजैसिक बुप्रेनॉर्फीन के चार पैकेट प्रत्येक पैकट मै पांच पांच इजेक्शन इस प्रकार 2 एमएल के 100 एम्पुल, प्रत्येक इजेक्शन मे 3 एमजी बुप्रेनॉर्फीन ड्रग है तथा दुसरी पन्नी मे एविल 10 एमएल फेनारेमाईन मैलिएट इंजेक्शन 25 नग कीमती 5096/रु के तथा तीसरी पन्नी मे इजेक्शन मादक पदार्थ विक्री के फुटकर नोटो की नौ गड्डी मे 18000/ रुपये रखे हुए था ।
साहिल सोनकर ने पूछताछ में बताया कि शीतला माई के सिद्धार्थ शर्मा के पास से उपरोक्त इंजेक्शन खरीद कर लाता है तथा नशा करने वालो को एक सेट पालजेसिक रेक्सजेसिक मे से एक तथा एक एविल का सेट बनाकर तीन सौ रुपये का विक्रय करता है जिसे दवाईयो के उपयोग के संबंध मे जानकारी नही है केवल लोगो को उपरोक्त इंजेक्शन नशे के लिए विक्रय कर रहा था ।
इसी प्रकार आरोपी सावन सोनकर की तलाशी लेने पर अपने हाथ मे रखी लाल रंग की प्लास्टिक की पन्नी के अंदर 20 पन्नी के पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा एक बटनदार चायना चाकू रखे मिला ।
आरोपी सावन सोनकर के पास मिले अवैध मादक पदार्थ गांजा के 20 पैकेटो को खोलकर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही कर तौल करने पर 430 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। उपरोक्त अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर अपने जीजा ऋषि सोनकर निवासी ब्योहार बाग से खरीद कर लाना तथा एक पुडिया तीन सौ रुपये मे ग्राहको को बेचना स्वीकार किया ।
उल्लेखनीय है कि दोनो भाई है तथा बाजार से इजेक्शन तथा गाजा खरीदकर लाते है तथा यह जानते हुए की उपरोक्त इजेक्शन के उपयोग से मानव को उपहति कारित हो सकती है तथा उसकी ओबरडोज से मृत्यु भी हो सकती है छिपकर लोगो को बिक्रय कर अवैध लाभ अर्जित करते है।
आरोपियों के कब्जे से नशीले इंजैक्शन, जप्त करते हुये आरोपियो के विरुध्द धारा 8/20,8/22., 29 एनडीपीएस एक्ट 5/13 ड्रग कन्टोल अधिनियम, 18 (ब) औषधि प्रसाधन एक्ट 123, 3/5 बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
उल्लेखनीय भूमिका – अवैध मादक पदाथ गांजा एवं नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रान्च के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरी अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह , आरक्षक राजेश मात्रे , सतेन्द्र विसेन, शिव सिंह बघेल , प्रीतम उपाध्याय तथा चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक महेंद्र बेन, सहायक उप निरीक्षक रोहणी शुक्ला, प्रधान आरक्षक विनीत श्रीवास , सादिक , सैय्यद रिजवी की सराहनीय भूमिका रही।


