33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शासकीय योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुँचाना शासन की है प्राथमिकता_ निगमायुक्त


*निगमायुक्त ने लगाया पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर चौपाल,पिपरिया गाँव लोगों से किया संवाद त्रिफला गार्डन का निरीक्षण कर किया गया अन्य कार्यों का निरीक्षण*
*व्यवस्थाएं दुरुस्त करने अधिकारियों को निगमायुक्त के  निर्देश*
विकास कार्यों और पर्यावरण संरक्षण पर निगमायुक्त का जोर*

जबलपुर। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा एक बेहद सराहनीय पहल शुरू की गई है। संभाग क्रमांक 11 के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वयं चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में विशेष शिविर लगाकर सभी पात्र नागरिकों को बेहतर ढंग से शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने मौके पर ही संभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी शिविरों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि शिविरों का आयोजन इस तरह से हो कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनके कार्य पूरी पारदर्शिता व सुगमता के साथ पूरे हों।
चौपाल के उपरांत निगमायुक्त ने क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रजनी सुरेंद्र साहू के साथ क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‘त्रिफला गार्डन’ का अवलोकन कर वहाँ की व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने प्रस्तावित पौधा रोपण स्थल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस पूरे निरीक्षण और चौपाल कार्यक्रम के दौरान निगमायुक्त के साथ नगर निगम के  अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी मुस्तैद रही, जिन्होंने मौके पर ही जनहित से जुड़े कई विषयों पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की।
इस सकारात्मक पहल से पिपरिया गाँव के नागरिकों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने कमिश्नर और क्षेत्रीय पार्षद के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन का इस तरह जनता के बीच आना विकास कार्यों को नई गति देगा।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading