21.9 C
Jabalpur
October 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर की मांगों पर हुआ संयुक्त सर्वे


   अनूपपुर, रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के पीएनएम बैठक के निर्णय के तहत मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राकेश रंजन निर्देश पर व वरीष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डा० अंशुमन मिश्रा के द्वारा कमेटी गठित कर रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री के मार्गदर्शन पर जोनल कार्यकारी अध्यक्ष सीआईसी प्रभारी लक्ष्मण राव के नेतृत्व में अनूपपुर शाखा सचिव जयंतो दासगुप्ता , सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य शहडोल अरविंद कुमार , सेक्शन इंजीनियर अनूपपुर रोहित कुमार, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अनूपपुर ग्यासीराम , मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक शहडोल अजय साहू ने अनूपपुर व अमलाई का संयुक्त दौरा कर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर मंडल रेल प्रशासन को भेजा गया
अनूपपुर शाखा के ऐजेंडा नम्बर 13 C में अमलाई रेलवे कालोनी का सर्वे कर रेलवे आवासों रोड़ लेबल से 2 फीट नीचे फर्श बरसात में पानी भरने की समस्या को दूर करने पर सर्वे कर निर्णय लिया गया, तत्काल बरसाती पानी रोकने हेतु नया नाली निर्माण किया जाएगा एवं पुराने आवासों ब्लांक 07 ,08 व 09 को कंडम घोषित कर नया डबल स्टोरी आवास बनाने का प्रस्ताव बनेगा , साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मंडल के 23 व 24 अप्रैल 2026 सम्पन्न हुआ, बिलासपुर मंडल पीएनएम बैठक रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के ऐजेंडा नम्बर 25 A के तहत अनूपपुर रेलवे स्टेशन में टिकट चेकिंग स्टाफ रेस्ट रूम में अतिरिक्त रुम व किचन बनाने स्थल सर्वे कर स्थल फाइनल किया गया
अनूपपुर शाखा ऐजेंडा नम्बर 25 B के अनूपपुर रेलवे पम्प हाउस तक पहुंच मार्ग हेतु नया रोड़ बनाने व नया पम्प हाउस बनाने हेतु सर्वे कर प्रस्ताव बनाने का निर्णय लिया गया , डीआरएम स्पेशल पीएनएम ऐजेंडा नम्बर 11 के तहत दिनांक 23 व 24 अप्रैल 2026 में अनूपपुर शाखा ने रेलवे क्षेत्र में क्रिकेट नेट बाक्स बनाने की मांग की थी इस हेतु सर्वे कर रेलवे मधु वाटिका के बगल में स्थल चयन कर अनूपपुर में नया क्रिकेट नेट बाक्स बनाने का निर्णय लिया गया

अन्य ख़बरें

चैत्र नवरात्र में होगा समरसता गरबा महोत्सव

Newsdesk

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का पहली बार

Newsdesk

ओमती में चाकूबाजी, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर राम को मारा चाकू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading