37.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि: राहुल-प्रियंका-सोनिया गांधी और खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 21 मई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजघाट के पास स्थित उनकी समाधि ‘वीर भूमि’ पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़े नेता वीर भूमि पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने भी राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी वीर भूमि पहुंचकर उन्हें याद किया। इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अजय कुमार लल्लू और पी चितंबरम ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अन्य ख़बरें

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद फिर साथ दिखीं सोनिया और ममता, विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चाएं तेज

Newsdesk

आरबीआई ने नहीं लिया कागजी नोट बंद करने का फैसला, पीआईबी फैक्ट चेक में वायरल दावा निकला फर्जी

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading