अनूपपुर। मध्य प्रदेश का अनूपपुर जिले बिजुरी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात 20 वर्षीय युवती की संदेहास्पद स्थति में मौत हो गई। वहीं दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ जारी है। रात में ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली। गुरूवार की सुबह पोस्टमर्डम जारी हैं। रिर्पोट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
पुलिस के अनुसार बुधवार की रात्रि युवती अपने 17 वर्षिय युवक दोस्त के साथ सुनसान जगह में समय बिताने गई थी, लड़की को अकेला पा कर आरोपियों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, युवती के साथ गए नाबालिग युवक पर आरोपियों ने किया हमला किया जिससे युवक घायल होकर गिर पड़ा, होश आने पर घायल युवक के विरोध के बाद भागे आरोपितों ने पुन: मारपीट कर मोबाईल सहित अन्य चीजे लेकर भग निकले। अपराधिक प्रवृत्ति के आरोपियों द्वारा युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास इसके बाद संदेहास्पद स्थति में अस्पताल में युवती को लाया गया जहाँ इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ा दिया। वहीं मौत के कारण का अब तक पता नही चल पाया है। पोस्टमर्डम रिर्पोट के बाद स्थिति साफ होगी।
इस हैवानियत भरी घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों आक्रोशित हो गए और अस्पताल एवं पुलिस थाने में भारी भीड़ देर रात एकत्र हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम बनाकर सर्च में जुट गई है। सूचना मिलने के बाद रात में ही अतरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम,एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य अस्पताल एवं घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने पूरे मामले में लड़की के साथ आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ करने और युवती के साथ गए नाबालिग युवक के साथ मारपीट करने की बात कही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रहीं हैं।
युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने
बिजुरी पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाई अंधी हत्या और लूट की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में कई सवाल खड़े हो गए थे, लेकिन बिजुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का पर्दाफाश हो गया।
बिजुरी थाना प्रभारी विकाश सिंह ने बताया बुधवार रात एक नाबालिग बालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी महिला मित्र सुमन (परिवर्तित नाम, उम्र 20 वर्ष) के साथ कोरजा कालरी बाउंड्री के पास रेलवे लाइन रोड स्थित एक सुनसान बरगद के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए युवती के साथ अश्लील हरकत एवं जबरदस्ती करने लगे।
जब नाबालिग साथी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश युवती को घसीटते हुए पास की नाली के समीप ले गए और उसे अर्धनग्न कर दिया। घायल होने के बावजूद नाबालिग ने आरोपियों से संघर्ष किया और हाथापाई के दौरान एक आरोपी के सीने पर दांत से काट लिया। शोर मचने पर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। जाते समय वे नाबालिग का मोबाइल फोन, स्कूटी की चाबी तथा मृतिका का लोवर भी लूटकर ले गए।
गंभीर हालत में युवती को बिजुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारंभ में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं 296(बी), 115(2), 74, 75(2), 76, 309(6) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं युवती की मौत के बाद मामले में धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) जोड़ते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई।
पुलिस ने तकनीकी और मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय गोलू कुशवाहा पुत्र शंकर कुशवाहा निवासी ग्राम कोरेया, हाल छाता मोहल्ला बिजुरी तथा 36 वर्षीय अख्तर अली कुरैशी पुत्र हिफाजत अली कुरैशी निवासी बिजुरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और मृतिका का लोवर बरामद कर लिया है। साथ ही घटनास्थल से महत्वपूर्ण जैविक साक्ष्य भी संकलित किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।


