May 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने कई वार्डो में चला निगम का लीकेज सुधार अभियान


जबलपुर। नागरिकों को सुचारू और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर अभियान चलाकर पाइप लाइन लीकेज सुधार का कार्य किया गया।
*इन क्षेत्रों में हुआ पाइप लाइनों का सुधार कार्य*
इस संबंध में अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि राजीव गांधी वार्ड शांति नगर अंतर्गत गली नंबर 21 में आभा मेडिकोज के पास लंबे समय से हो रहे पाइप लाइन लीकेज को नगर निगम की टीम ने पूरी तत्परता से दुरुस्त किया। व्यापारिक और व्यस्त क्षेत्र अंधेरदेव में एम.पी. स्पोर्ट शॉप के बाजू वाली गली में मुख्य पाइप लाइन का सुधार कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड संभाग क्रमांक 1 के अंतर्गत होटल सत्यरक्षा के समीप आ रही जलप्रदाय की समस्या को दूर करते हुए पाइप लाइन को ठीक किया गया।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर भोपाल रवाना हुई पुलिस

Newsdesk

वार्डों में पहुँच रही नगर निगम की जल चौपाल मौके पर ही हो रहा पानी की समस्याओं का समाधान

Newsdesk

संभागायुक्त ने गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading