32.2 C
Jabalpur
May 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

संसद सुरक्षा चूक मामले में यूएपीए के तहत 13 हजार पन्नों की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली, 23 मई (। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिसंबर 2023 के संसद सुरक्षा चूक मामले में यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत 13 हजार पन्नों की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट अदालत में दाखिल की है। इस चार्जशीट में आरोपियों पर आतंकी गतिविधियों, दंगा भड़काने की साजिश और देश की सुरक्षा को खतरे में डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

स्पेशल सेल ने अपनी जांच में सामने आए सबूतों, डिजिटल डेटा, चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह विस्तृत चार्जशीट तैयार की है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने संसद की सुरक्षा व्यवस्था में जानबूझकर सेंध लगाने की साजिश रची थी और इस घटना के जरिए देशभर में भय का माहौल बनाने तथा अशांति फैलाने की कोशिश की गई थी।

चार्जशीट में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के अलावा यूएपीए की गंभीर धाराएं भी शामिल की गई हैं। आरोपियों पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने, ड्यूटी पर तैनात सार्वजनिक सेवकों को रोकने, दंगा भड़काने के लिए उकसाने, सबूत मिटाने, आपराधिक साजिश रचने और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े अपराधों के आरोप लगाए गए हैं।दिल्ली पुलिस के अनुसार, संसद जैसी अत्यंत संवेदनशील जगह पर सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश सामान्य प्रदर्शन नहीं थी, बल्कि इसके पीछे संगठित साजिश और बड़े स्तर की तैयारी के सबूत मिले हैं। जांच एजेंसियां अब इस मामले से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क, फंडिंग और विदेशी संपर्कों की भी गहन जांच कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

कैसा रहा माइक्रोग्रैविटी में बाल कटवाने का अनुभव? शुभांशु शुक्ला ने बताया स्पेस का रोचक किस्सा

Newsdesk

झारखंड: मुख्यमंत्री ने भीषण लू के बीच पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Newsdesk

नासिक: एंटी-गुंडा स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों से 3 देसी कट्टे और 3 कारतूस जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading