21.7 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिला कांग्रेस कमेटी (सूचना का अधिकार विभाग) ने की कार्यकारिणी की घोषणा


प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में अनूपपुर जिला कार्यकारिणी का गठन, संगठन को मजबूत करने पर जोर
अनूपपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचना का अधिकार विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी (सूचना का अधिकार विभाग) अनूपपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी द्वारा जारी इस कार्यकारिणी का गठन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल मार्को एवं कोतमा विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील सराफ के मार्गदर्शन में किया गया।
जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा सूचना के अधिकार के माध्यम से जनता की समस्याओं को उठाने की दिशा में यह टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
कांग्रेस नेताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की है। माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा सूचना के अधिकार से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

अन्य ख़बरें

आरडीवीवी के कुलसचिव का तबादला, गुना भेजे गए

Newsdesk

13 आरोपी बरी होने के बाद खुला रास्ता, शिकायतकर्ता ने भी बदला रुख

Newsdesk

644.85 करोड़ की मंजूरी के बाद हाईकोर्ट सख्त, कहा- अब कागजों से बाहर निकालें न्यायिक भवनों के प्रोजेक्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading