32.2 C
Jabalpur
May 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बकरीद पर्व को लेकर कुरई एवं बादलपार क्षेत्र में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील


कुरई/बदलपार – आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कुरई एवं चौकी बादलपार क्षेत्र में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
शनिवार 23 मई 2026 को आयोजित बैठक में तहसीलदार श्री एस.एस. परतेती, थाना प्रभारी श्री के.एस. तेकाम, जिला संघ संचालक श्री सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री लोचन सिंह मर्सकोले सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधिमंडल, गणमान्य नागरिक एवं श्रमजीवी पत्रकार संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वहीं चौकी बादलपार क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में एसडीओपी बरघाट, थाना प्रभारी कुरई एवं चौकी प्रभारी बादलपार विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा जारी निर्देशों से लोगों को अवगत कराते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
बैठक में मुख्य रूप से आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए पर्व मनाने, सड़क यातायात नियमों का पालन करने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। ऐसे अवसरों पर अफवाहों से बचना, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों का प्रसार न करना तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
बैठक में उपस्थित हिंदू एवं मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी बकरीद का पर्व प्रेम, भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाया जाएगा।
सिवनी पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार शांति समिति की बैठकों एवं जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द कायम रहे और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

अन्य ख़बरें

रोजगार मेले में जबलपुर रेल मंडल के युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Newsdesk

निजी स्वार्थ छोड़े, समाज मजबूत बनेगा : सांसद सा

Newsdesk

अमृत-2 योजना, सफाई व्यवस्था और नामांतरण को लेकर कांग्रेस पार्षद दल का नगर निगम पर हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading