जबलपुर। नगर निगम के लालमाटी संभाग अंतर्गत सिद्धबाबा वार्ड में स्थित मिनी स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर कार्यवाही की गई है। इस संबंध में संभागीय यंत्री ने बताया कि करियापाथर मुक्तिधाम के समीप बने इस मिनी स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल को बार-बार क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ संभागीय अधिकारी संभाग क्र. 09, लालमाटी द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए घमापुर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।


