भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा 25 मई 2026 को मिजोरम के आइजोल में “क्षेत्रीय समीक्षा बैठक: पूर्वोत्तर क्षेत्र 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता माननीय केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी एवं पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह करेंगे।यह बैठक मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज मामलों के माननीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी एवं अल्पसंख्यक मामलों के माननीय राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित की जाएगी ।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के मत्स् पालन और पशुपालन विभाग के माननीय मंत्री भी क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिवों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा।इस बैठक का उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी क्षेत्रों में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना और सतत क्षेत्रीय विकास, किसानों के कल्याण और आजीविका संवर्धन के लिए भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करना है।


